काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मृतक किसान सुखवंत के परिजनों से मिले सांसद अजय भट्ट, दिलाया इन्साफ का भरोसा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा),,,,,नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने रविवार देर शाम अलीगंज रोड स्थित ग्राम पैगा पहुंचकर किसान स्व. सुखवंत सिंह के आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि राज्य सरकार मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों को सरकार पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। साथ ही कुमाऊं आयुक्त अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि पुलिस कर्मियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ रही है। सांसद ने परिजनों को आश्वस्त किया कि उन्हें हर हाल में न्याय मिलेगा और दोषी पाए जाने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close