मुख्य सफाई निरीक्षक ओम नारायण राठौर का निधन से निगम में शोक

वाराणसी :- नगर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (सीएसएफआई) ओम नारायण राठौर का आकस्मिक निधन चार मार्च बुधवार को हो गया | हेरिटेज मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर निगम में शोक की लहर दौड़ गई | स्वर्गीय राठौर जी मृदुभाषी स्वभाव व मिलनसार व्यक्तित्व के थे उनकी पहचान एक अनुशासित व समर्पित अधिकारी के रूप में थी |
स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति उनकी सजगता और कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रही है | निगम मुख्यालय में गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि दी गई | इस दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की |
उपस्थित सहयोगियों ने उन्हें एक कर्मठ योद्धा बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की | वक्ताओं ने नगर परिवार ने कहा कि स्वर्गीय राठौर जी का कार्य के प्रति समर्पण और उनका सरल स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा | ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें |
शोक सभा में अपर नगर आयुक्त सविता यादव,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एस के चौधरी, समस्त स्वास्थ्य निरीक्षक सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ||


















