करनाल-हरियाणा

मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी कार्यकर्ताओं के घर देंगी अभिवादन दस्तक

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी कार्यकर्ताओं के घर देंगी अभिवादन दस्तक

करनाल में जनता के मिले जनसमर्थन और आशीर्वाद के लिए करेंगी आभार व्यक्त

करनाल 3 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री और करनाल की जनता के आशीर्वाद से करनाल के विधायक बने नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शनिवार से करनाल में धन्यवादी दौरे करेंगी। करनाल की जनता ने नायब सिंह सैनी को जो मान सम्मान दिया और जो विश्वास जताया और जो आशीर्वाद दिया उसके लिए सुमन सैनी करनाल की जनता का आभार व्यक्त करेंगी और कार्यकर्ताओं के घर पर अभिवादन दस्तक देंगी।
सफल आयोजन को लेकर धन्यवाद समारोह आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजन समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, सीएम के ओएसडी संजय बठला, पूर्व सीएम मीडिया कोर्डिनेटर एवं कुरुक्षेत्र भाजपा प्रभारी जगमोहन आनंद, जिला महामंत्री सुनील गोयल, करनाल जिला आईटी सेल प्रमुख विकास कथूरिया व शीशपाल राणा उपस्थित रहे। योगेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने दिन रात एक करके करनाल की जनता से जो आशीर्वाद मांगा था। जनता के उसी आशीर्वाद से करनाल फिर सीएम सिटी बना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधायक बने। विधायक बनते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के साथ-साथ करनाल में विकास को पंख देने में जुट गए हैं।
बॉक्स
हर वार्ड-हर गांव में होगा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी की ओर से यह कार्यक्रम हर वार्ड और हर गांव में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुमन सैनी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता का आभार जताएंगी। जहां-जहां पर मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और जिन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की प्रचंड जीत में सक्रिय भूमिका निभाई थी। सुमन सैनी उनके घर द्वार पर जाएंगी और धन्यवाद करेंगी।
बॉक्स
एक दिन में होंगे 5 कार्यक्रम
धन्यवाद समारोह आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी द्वारा एक दिन में पांच कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पहले कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे होगा और अंतिम कार्यक्रम का समय शाम 5 बजे का रहेगा। इस दौरान सुमन सैनी आयोजनकर्ताओं और आयोजन समन्वयकों का फूलमालाओं से अभिनंदन करेंगी। इस दौरान स्थानीय नेतागण, मुख्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
बॉक्स
कार्यकर्ताओं की मेहनत काबिलेतारीफ : सुमन सैनी
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी का कहना है कि इतनी गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रचंड जीत के लिए जो मेहनत की है वह भुलाई नहीं जा सकती। कार्यकर्ताओं की मेहनत काबिलेतारीफ है। उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा। भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया है। यही वजह है कि आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं, जो जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में दिन-रात जुटे रहते हैं। देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है, जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close