वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 2045 मरीजों को मिला लाभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी, 22 फरवरी 2026
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के अंतर्गत आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को जनपद वाराणसी के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर कुल 54 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 83 चिकित्सकों एवं 253 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
मेले में कुल 2045 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 805 पुरुष, 1039 महिलाएं एवं 201 बच्चे शामिल रहे।हेपेटाइटिस-बी की 36 जांचें की गईं (कोई पॉजिटिव नहीं), 16 नेत्र परीक्षण किए गए। बुखार के 274 मरीजों का उपचार किया गया। मलेरिया की 79 रैपिड जांचें एवं डेंगू की 29 जांचें की गईं, जिनमें सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
इसके अतिरिक्त विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों को परामर्श व उपचार प्रदान किया गया—
मधुमेह रोग के 267 ,त्वचा रोग के 267,श्वसन रोग के 156 गैस्ट्रो, के 203,यकृत रोग के 23, उच्च रक्तचाप के 105, एनीमिया के 15, टीबी संदिग्ध के 10, एएनसी (गर्भवती) के 104,कुपोषित बच्चे 4 एवं टेलीमानस सेवा के अंतर्गत 2 मरीजों को परामर्श दिया गया तथा 39 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ें जाने हेतु परामर्श उपलब्ध कराया गया। आवश्यकता अनुसार दो मरीजों को चिकित्सा उपचार हेतु, एक को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा दो को शल्य चिकित्सा हेतु रेफर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का उद्देश्य आमजन को उनके नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले के माध्यम से जनपद के दूरस्थ एवं वंचित क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिल रही है, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के नोडल अधिकारी डॉ संजय राय ने बताया कि मेले में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, संचारी रोगों की जांच, टीबी एवं मलेरिया-डेंगू की जांच, तंबाकू निषेध परामर्श एवं मानसिक स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और प्रारंभिक अवस्था में ही रोगों की पहचान संभव हो रही है, जिससे गंभीर जटिलताओं से बचाव हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक रविवार आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच कराएं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close