मनसा देवी मंदिर में दो दिवसीय पारंपरिक डिंगी पूजा का आयोजन-सीमा सुरक्षा बल के सहयोग

दिनांक 08 नवम्बर 2025:
भारत-बांग्लादेश सीमा पर 14वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के अंतर्गत सीमा चौकी चेंगमारी, कूचबिहार में डिंगी पूजा का आयोजन.
सीमान्त मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल गुवाहाटी के अंतर्गत कूचबिहार में 14 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के सीमा चौकी चेंगमारी क्षेत्र में भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती तारबंदी के आगे स्थित मनसा देवी मंदिर में डिंगी पूजा नामक दो दिवसीय पारंपरिक मेले का आयोजत किया गया। हर वर्ष चेंगमारी बारोवरी पूजा समिति बंगाली कैलेंडर के अनुसार दो दिवसीय मेले का आयोजन करती है। इस वर्ष, यह मेला 5 और 6 नवंबर 2025 को आयोजित किया गया और लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कार्यक्रम के सुचारू आयोजन के लिए संक्रिय रूप से निगरानी की और मदद का हाथ बढ़ाया। सुरक्षा व्यवस्था के अलावा, सीमा सुरक्षा बल ने कार्यक्रम में पेयजल और बैठने की व्यवस्था की। सीमा सुरक्षा बल की ओर से जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए एक चिकित्सा शिविर की भी व्यवस्था की गई।
यह मेला मां मनसा को समर्पित है, जो सांपों की पूजनीय देवी और विपत्तियों से रक्षा करने वाली है और इसका गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। यह कार्यक्रम सीमा पर आयोजित किया जाता है, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वास, एकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का प्रतीक है। पूजा की शुरुआत मंत्रोच्चार और स्थानीय पूजारी द्वारा किए गए अनुष्ठानों के साथ हुई. जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
बीएसएफ के जवानों के साथ-साथ थाना तूफानगंज और नागरिक प्रशासन के कर्मचारियों ने भी इस आयोजन की बारिकी से निगरानी की। अंतर्राष्ट्रीय सीमा की पवित्रता बनाए रखने के लिए बीएसएफ और बॉर्डर गार्डिंग बांग्लादेश लगातार जीरो लाइन पर गश्त कर रहे थे। प्रमुख स्थानीय नेताओं ने बीएसएफ के सहयोग की सराहना की और कहा, पूजा का उत्सव न केवल सीमा सुरक्षा के लिए बल्कि सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने और स्थानीय परंपराओं को संरक्षित करने के लिए बीएसएफ की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।





