न्यूज़बिहार

मधेपुरा में हिन्दी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया।

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

मधेपुरा में हिन्दी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया।

जावेद अख्तर।
मधेपुरा।बिहार।

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में झल्लू बाबू सभागार डीआरडीए परिसर, मधेपुरा में हिन्दी दिवस को समारोह पूर्वक मनाया गया।
जिसमें जिलास्तरीय सभी वरीय पदाधिकारी ,कर्मी एवं कुछ साहित्यकार उपस्थित हुए .इस हिन्दी दिवस समारोह को उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता आपदा, प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त, भारत स्काउॅट एवं गाईड के जय कृष्ण बाबू, पूर्व परीक्षा नियंत्रक, बी एन एम यू मधेपुरा के डाक्टर मधेपुरी एवं शांति यादव के द्वारा दीप जलाकर संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर हिन्दी को आगे ले जाने एवं हिन्दी से संबंधित 17 महत्वपूर्ण बिदू पर विचार किया गया साथ ही साथ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी के अनुरोध पर उप विकास आयुक्त अवधेश कुमार आनंद के द्वारा यह निदेश दिया गया कि अगले वर्ष अर्थात 14 सितम्बर 2025 को हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी के क्षेत्र में काम करने वाले समाहरणालय, जिला अन्तर्गत कम से कम तीन कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मौके पर पदाधिकारी तथा कर्मी एवं समाजसेवी आदि उपस्थित हुए।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button