काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मछली कारोबारी पर चौकीदार की हत्या का आरोप, परिजन पहुचे एस.एस.पी.के दरबार में

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा द्वारा काशीपुर में एसपी कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को लगाया जा रहे “जनता दरबार” में भारी संख्या में फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंच रहे हैं।‌ उनकी फरियाद सुनकर एसएसपी श्री मिश्रा तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित भी कर रहे हैं। आज भी कई फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इन्हीं फरियादियों में ग्राम सरवरखेड़ा निवासी रफीकन भी शामिल थीं, जिन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि उसके 60 वर्षीय पति रज्जाक पुत्र शब्बीर अहमद लगभग 3 वर्ष से मछली कारोबारी के ग्राम पैगा स्थित मछली तालाब में चौकीदारी का कार्य कर रहे थे। 4 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे मछली कारोबारी ने सूचना दी कि चौकीदारी करते वक्त रज्जाक की मृत्यु हो गई है। रफीकन ने बताया कि वह अपने दामाद व अन्य लोगों के साथ तालाब पर गई तो पति रज्जाक चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसे अंदेशा है कि मछली कारोबारी ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके पति रज्जाक की हत्या कर दी, क्योंकि काफी समय से उसके पति मछली कारोबारी से अपनी मजदूरी के पैसे मांग रहे थे और पूर्व में भी उसके पति के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर मछली कारोबारी के द्वारा मारपीट की गई थी। रफीकन ने उक्त मछली कारोबारी पर पति की हत्या का अंदेशा जताते हुए एसएसपी से कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई। रफीकन ने कहा कि उसे कानून और एसएसपी की कार्यशैली पर अटूट विश्वास है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close