वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने डोमरी में प्रस्तावित पौधारोपण महाअभियान हेतु किया स्थलीय निरीक्षण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं – मंडलायुक्त ||

वाराणसी:- शहर की हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी एक मार्च को डोमरी में प्रस्तावित पौधारोपण महाअभियान के दृष्टिगत मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने डोमरी क्षेत्र में चिन्हित पौधारोपण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों,स्थल की समुचित साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था, पौधों की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की | मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं उन्होंने पौधारोपण हेतु चयनित प्रजातियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा पौधों की समुचित सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है अतः सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए |

गौरतलब है कि डोमरी में व्यापक क्षेत्र में पीपल,पाकड़,बरगद जैसे वृक्षों के साथ हर्बल पार्क और नक्षत्र वाटिका बनाने का प्रस्ताव है | इस अवसर पर वन विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close