वाराणसी/उत्तरप्रदेश

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: वाराणसी–गोरखपुर सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक रमेश यादव की जनता से बड़ी अपील

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी/गोरखपुर।उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को धरातल पर उतारने के लिए भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एण्टी करप्शन), उत्तर प्रदेश ने जन-भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में वाराणसी एवं गोरखपुर सेक्टर के पुलिस उपाधीक्षक रमेश यादव ने आमजन के नाम विशेष अपील जारी करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्भीक होकर आगे आने का आह्वान किया है।पुलिस उपाधीक्षक रमेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल विकास की रफ्तार को ही नहीं रोकता, बल्कि यह समाज की नैतिक नींव को भी कमजोर करता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि समाज को स्वस्थ और मजबूत बनाना है तो पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद और भरोसेमंद सहयोग जरूरी है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने जायज कार्यों के लिए भी सरकारी तंत्र में फंसकर रिश्वतखोरी का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि ऐसे मामलों में चुप्पी तोड़ी जाए।

रिश्वत मांगना अपराध, सहन करना भी गलत
पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या संविदाकर्मी द्वारा किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगना कानूनन अपराध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे ऐसी मांगों के आगे झुकने के बजाय भ्रष्टाचार निवारण संगठन को तुरंत सूचना दें।उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर जारी
जनता की सुविधा और शिकायतों पर त्वरित संज्ञान के लिए एण्टी करप्शन विभाग ने निम्नलिखित संपर्क नंबर जारी किए हैं—कंट्रोल रूम, लखनऊ: 9454402484,पुलिस उपाधीक्षक (सेक्टर प्रभारी): 9454405486,निरीक्षक, वाराणसी इकाई: 9454401901,इन नंबरों पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। विभाग की विशेष टीमें गोपनीय तरीके से जाल बिछाकर भ्रष्ट लोकसेवकों को रंगे हाथ पकड़ने की कार्रवाई करती हैं।शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सर्वोपरि पुलिस उपाधीक्षक रमेश यादव ने कहा कि आमतौर पर लोग यह सोचकर शिकायत करने से डरते हैं कि उनका काम रुक जाएगा या उन्हें परेशान किया जाएगा, लेकिन एण्टी करप्शन संगठन शिकायतकर्ता की सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखता है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।उन्होंने शिकायत दर्ज कराते समय कुछ अहम बातों पर भी ध्यान देने को कहा,रिश्वत की मांग होने पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास करें।,रिश्वत देने से पहले विभाग को सूचित करें ताकि ट्रैप की योजना बनाई जा सके।,किसी भी दबाव में आकर अनैतिक समझौता न करें।

युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से विशेष अपील
पुलिस उपाधीक्षक ने युवाओं और समाज के बुद्धिजीवियों से अपील की कि वे डिजिटल और सोशल मीडिया के माध्यम से इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। वाराणसी और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रशासनिक शुचिता बनाए रखने के लिए एण्टी करप्शन यूनिट पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश” का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक स्वयं को सजग प्रहरी मानेगा। आज की चुप्पी आने वाली पीढ़ियों को दूषित तंत्र सौंप सकती है, इसलिए निर्भीक होकर आगे आना जरूरी है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close