उत्तरप्रदेश

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष में भिक्षाटन शुरू – शैलेन्द्र पांडेय

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

भिक्षाटन करते युवा संघर्ष मोर्चा के शैलेंद्र पांडेय

सकलडीहा, चंदौली। युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक शैलेंद्र पांडेय एडवोकेट ने रविवार को जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी संघर्ष को मजबूत बनाने के लिए दुदौली ग्राम सभा में पहुंच कर भिक्षाटन की शुरुआत कर दिया है। इस बाबत श्री पांडेय ने बताया कि सकलडीहा ब्लाक कार्यालय सहित जनपद में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए जन और धन बल की बहुत जरूरत होती है। इसीलिए गांव गांव पहुंच कर भिक्षाटन किया जा रहा है। इस समाज परिवर्तन की लड़ाई में किन्नर समाज भी युवा संघर्ष मोर्चा के साथ खड़ा है। जिस तरह से ग्राम सभाओं में बढ़ रहे है भ्रष्टाचार उसे रोका जाना अति आवश्यक है। अन्यथा जो भी विकास हो रहा है। वह समाप्त हो जाएगा। वहीं भ्रष्टाचार का दीमक समाज की जड़ में घुसकर उसे खोखला कर रहा है।अब इसके लिए लोगों को जागरूक होना जरूरी है। इसलिए युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव में पहुंच कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं मोर्चा कार्यकर्ता माधव पांडेय ने बताया कि पूरी तरह से अब ब्लॉक विकास कार्यालय न होकर व्यापार का दुकान हो गया है। जिसके चलते जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद ग्राम सभाओं का प्रतिनिधित्व के अलावा सबसे पहले दुकान बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं। जिसके फलस्वरूप भ्रष्टाचार की मजबूत नींव तैयार हो जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button