भोगांव में धूमधाम से मनाया गया श्री बलदेव जन्मोत्सव

भोगांव में धूमधाम से मनाया गया श्री बलदेव जन्मोत्सव
डीजे, बैंडवाजो और झाकियों के साथ निकला दाऊ जी महाराज का हिंडोला
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
भोगांव/मैनपुरी।
कस्बा भोगांव के छोटाबाजार स्थित मंदिर दाऊ जी महाराज से बलदेव जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें देर सांय लगभग 7 बजे दाऊ जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें डीजे, स्थानीय बैंड एवं झांकियां शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भोगांव चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने दाऊ जी महाराज की आरती उतारकर एवं हिंडोला में कांधा लगाकर की। इससे पूर्व कमेटी के कार्यक्रम व्यवस्थापक दीपू लाल ने चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी को माला एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों को भी शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा मुख्य बाजार सब्जी मंडी चौराहा, जामा मस्जिद, जैन मार्केट, पीपल मंडी, पुराना अस्पताल, थाना कोतवाली होती हुई मोहल्ला जगत नगर स्थित बिहारी जी के मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक दीपू भारद्वाज, विष्णु भारद्वाज, सत्यम भारद्वाज, रामप्रकाश सक्सेना, तोताराम वर्मा, अमन वर्मा, मोनू भारद्वाज, संजय सनातनी, नरेश सक्सेना, महेश सक्सेना, राम आसरे, सुनील यादव, कुलदीप भारद्वाज, प्रमोद भारद्वाज, रनजीत वर्मा, जावेद खान सतेंद्र पाल आदि लोग मौजूद रहे।





