उत्तराखंड

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने साबिर साहब मेँ दी हाज़री, मांगी अमन चैन की दुआ

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

पिरान कलियर/ उत्तराखंड,,, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन और उत्तराखंड वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतज़ार हुसैन के साथ दरगाह साबिर पाक में ज़ियारत कर चादर और फूल पेश कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी।उन्होंने उत्तरकाशी में आई आपदा में पीड़ितो के लिए भी दुआ की। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।.बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने दरगाह साबिर पाक में चादर फूल पेश किए। उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा में पीड़ितो के लिए दुआ की। इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि वह पिरान कलियर में साबिर पाक की दरगाह में जियारत करने आये है और वह यहां आते रहते है। उनका यहां बहुत विश्वास (अक़ीदा) है। उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आई आपदा को बहुत बड़ी त्रासदी बताया हैं। उन्होंने कहा कि हमने उन पीड़ितों के लिए भी दुआ की और आगे इस तरह की त्रासदी न फिर कभी आए यह भी दुआ की हैं।
इस अवसर ओमप्रकाश जगदम्बनी, बहरोज आलम, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, हाजी राव शराफत, अकरम साबरी, इसरार अल्वी, राव अमरीन, डॉक्टर शहजाद,अनीस कस्सार,बाबा साबरी, जिम्मू साबरी आदि मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close