उत्तरप्रदेश
बेला-हिनौती मार्ग निर्माण की मांग: सांसद महोदय से गुहार

सांसद महोदय को पत्र लिखकर बेला-हिनौती मार्ग को बनवाने की मांग की गई है।
सतना रामपुर बाघेलन- बेला सरपंच द्वारा इस मार्ग की खराब स्थिति के कारण अल्ट्राटेक कम्पनी के हैवी वाहनों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्राम बेला से जेपी को जाने वाला मार्ग जो ग्राम हिनौती होकर जाता है, वह 4 वर्षों से जीर्ण-शीर्ण है। अल्ट्राटेक कम्पनी के हैवी वाहन ग्राम बेला की बस्ती से निकलते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्राम पंचायत ने अनुविभागीय अधिकारी रामपुर बाघेलान को आवेदन दिया है, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अब लोग बेला-हिनौती मार्ग बनवाने की मांग कर रहे हैं। अब इसमें देखना होगा क्या कार्रवाई होकर सड़क बनती है या नहीं






