उत्तरप्रदेश

बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही जला ट्रांसफार्मर बदले जाने के दौरान मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लाइनमैन की बजाय हेल्पर व बिना सेप्टी किट के खंभे पर हाइड्रा के जरिए चढ़ाया गया

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

शमशाबाद फर्रुखाबाद 27 फरवरी 2026 जला ट्रांसफार्मर बदले जाने के दौरान मुख्य मार्ग पर आधे घंटे तक जाम लाइनमैन की बजाय हेल्पर खंभे पर हाइड्रा के जरिए चढ़ाया गया ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों की लापरवाही पर अफसोस जताया ट्रांसफार्मर चढ़ाए जाने के दौरान अगर हादसा हो जाता तो जिम्मेदार कौन जानकारी के अनुसार शमशाबाद नगर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक चौराहा गुरुवार को ट्रांसफार्मर जल गया था ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण नगर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई थी ध्वस्त विद्युत व्यवस्था को बहाल कराए जाने के लिए स्थानीय लोगों ने विद्युत उपकेंद्र शमसाबाद को शिकायती पत्र देकर विद्युत बहाल कराए जाने की मांग की थी नगर वासियों की शिकायत को संज्ञान में लेकर बिजली विभाग द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया गया शुक्रवार को हाइड्रा के सहारे ट्रांसफार्मर चढ़ाए जाने का प्रयास किया गया बताते हैं अपरान्ह के बक्त ट्रांसफार्मर चढ़ाए जाने के लिए हाइड्रा का उपयोग किया गया इस कारण मुख्य मार्ग पर दोनों ओर जाम लग गया आक्रोशित लोगों का कहना था विभाग द्वारा नगर वासियों की सुविधाओं की अनदेखी की मुख मार्ग पर आधे घंटे तक जाम के हालात रहे लाइनमैन की बजाय हेल्पर जिसे बिना सेफ्टी किट के कार्य कराया गया लोगों का कहना था कार्य के दौरान अगर कोई हादसा हो जाता तो जिम्मेदार कौन होता सड़क के दोनों तरफ जाम से लोग हल्कान रहे नगर वासियों के अनुसार लगभग 1 घंटे तक हाइड्रा के जरिए ट्रांसफार्मर रख बाने का कार्य चलता रहा हाइड्रा के जरिए ट्रांसफार्मर को बदल बाया जाना लोगों का जाम में फंसना यहां तक की लाइनमैन की बजाय बिना सेफ्टी किट के जरिए हेल्पर को खंभे पर चढ़ाकर ट्रांसफार्मर को सेट कराया इस दौरान कोई हादसा भी हो सकता था इस सम्बन्ध में विद्युत उप केंद्र शमशाबाद जे ई जुनैद आलम का कहना था इस लापरवाही के लिए संबंधित विभाग दोषी है उन्होंने यह भी कहा इस कार्य का विभाग अलग है रही बात लापरवाही की तो इसके लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदार होंगे यह जो हेल्पर ऊपर चढ़ कर कार्य कर रहा है यह गलत है हेल्पर को नहीं चढ़ना चाहिए था जो भी चढ़े सेफ्टी किट पहन कर कार्य करना चाहिए

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close