खबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

बिजनौर ब्रेकिंग: पागल ने दौड़ाई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बिजनौर ब्रेकिंग: पागल ने दौड़ाई रोडवेज बस, बड़ा हादसा टला

बिजनौर। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर (पुराना कालागढ़) में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पागल युवक चाबी लगी खड़ी रोडवेज बस लेकर भाग निकला।

सूत्रों के अनुसार लापरवाह रोडवेज बस चालक बस में चाबी छोड़कर चला गया था। तभी मौके पर मौजूद पागल युवक बस स्टार्ट कर फर्राटा भरते हुए सड़क पर निकल पड़ा। सामने से आ रही एक अन्य रोडवेज बस में उसने जोरदार टक्कर मार दी।

पीछे से बाइक सवार युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए बस का पीछा किया और किसी तरह बड़ा हादसा होने से बचाया। अंततः अनियंत्रित बस को गांव अगवानपुर के पास सड़क किनारे बने गड्ढे में उतार दिया गया।

पुलिस ने मामले में रोडवेज चालक की लापरवाही को गंभीर मानते हुए शांति भंग में चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही, जो हो सही

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close