काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बड़ा फेरबदल, रवि सैनी होंगे प्रभारी निरीक्षक कुन्डा.. हरेन्द्र चौधरी को बनाया गया.. SOG प्रभारी काशीपुर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद में पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। सोमवार को जारी आदेश के तहत सात निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेन्द्र सिंह डांगी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से स्थानांतरित कर कोतवाली जसपुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक रवि सेनी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से हटाकर कोतवाली कुंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, जो अब तक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुंडा थे, उन्हें प्रभारी एसओजी काशीपुर नियुक्त किया गया है। वहीं निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा को कोतवाली पंतनगर से हटाकर साइबर सेल प्रभारी, पुलिस कार्यालय रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी निरीक्षक केलाखेड़ा बनाया गया है।
उपनिरीक्षक नन्दन सिंह रावत को थानाध्यक्ष दिनेशपुर से हटाकर थानाध्यक्ष पंतनगर और उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर से हटाकर थानाध्यक्ष दिनेशपुर नियुक्त किया गया है।
पुलिस महकमे में हुए इन तबादलों के बाद कोतवाली और थानों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की तैनाती हो गई है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से कानून-व्यवस्था की व्यवस्था और मजबूत होगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close