बजरडीहा में निःशुल्क नेत्र जाँच एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन आज

वाराणसी। बजरडीहा क्षेत्र में बुनकर समुदाय के लिए निःशुल्क नेत्र जाँच, नंबर वाले चश्मे वितरण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन 30 नवम्बर 2025 को हँफिया गौसिया मदरसा परिसर में किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।
शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों की जाँच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की जाएगी, जिनमें डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. ऑप्ट. आशुतोष, संजय गुप्ता, सत्यम सिंह, सत्यम नामदेव, अजीत कुमार, अनिल जाटव, अरुण गौतम और रज्जन शामिल हैं। जाँच, नंबर वाले चश्मे तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
यह शिविर बजरडीहा हथकरघा क्लस्टर विकास संस्थान द्वारा अध्यक्ष मोहम्मद स्वालेह अंसारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया है। सहयोग में हाजी अब्दुल अहद उर्फ हाजी पहलवान, बाबू भाई, सगीर अहमद, मोहम्मद जमील, बिचिल उस्ताद, इस्तखार पहलवान, नूरुद्दीन, कमरुद्दीन, कल्लू, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद आरिफ, हामिद, सलमान, जुल्फिकार आलम, इरफान, तौसीफ आलम, आफ़ताब आलम, करिम, असरफ और गुडडु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा पूर्णतः मुफ़्त है। यदि कोई भी व्यक्ति धनराशि की माँग करता है, तो तत्काल अध्यक्ष मोहम्मद स्वालेह अंसारी से संपर्क करें—
📞 9450541211, 9935341195
शिविर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क सेवा का लाभ उठाने की अपील की है।





