उत्तराखंड

बकरी चराने गई किशोरी के साथ भाजपा नेता ने किया बलात्कार

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
IMG-20250422-WA0098
IMG-20250422-WA0072
IMG-20250423-WA0029
previous arrow
next arrow

अल्मोड़ा /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन ),,,,, अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने बकरी चराने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद से पीड़िता के परिजनों को धमकियां दे रहे हैं।
शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों ने राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में तहरीर दी। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के परिजनों के अनुसार, घटना शनिवार को हुई जब किशोरी अपने दो भाइयों के साथ बकरी चराने गई थी। आरोपी, डंगूला निवासी भगवत सिंह बोरा, वहां पहुंचा और किशोरी के भाइयों को चॉकलेट देकर दूर भेजने की कोशिश की। इसके बाद, उसने मौका पाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और घटनास्थल से फरार हो गया। पीड़िता ने फोन के माध्यम से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे घर ले आए, लेकिन आरोपी घटना के बाद से लगातार परिवार को धमकियां देता रहा और शिकायत न करने का दबाव बनाता रहा।
शुक्रवार को, पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत जुटाकर राजस्व क्षेत्र देवायल में जाकर दुष्कर्म की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी देवायल भेजा।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close