देहरादून-उत्तराखण्ड़

प्रेमी प्रेमिका हुए एक दुसरे के खून के प्यासे, चाकूओ से एक दुसरे पर किए प्रहार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, स्थानीय क्लेमेंटाउन क्षेत्र में एक प्रेमी-प्रेमिका आपस में ही भिड़ गये। विवाद इतना बढ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आज 7 मार्च को कंट्रोल रूम के माध्यम से क्लेमेंट थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओगल भट्टा क्षेत्र में एक युवक और युवती के बीच विवाद के दौरान चाकू से हमला हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एंबुलेंस पहले से मौजूद थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों घायल युवक-युवती क्लेमेंटाउन स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान में एमसीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं और लंबे समय प्रेम संबंधों में था। कुछ दिनों में युवती किसी अन्य युवक के संपर्क में थी जिसको लेकर दोनों प्रेमी युगल के बीच तनाव चल रहा था।
आज इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस और कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू से वार कर दिया और दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस के जरिए दून अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button