वाराणसी/उत्तरप्रदेश

प्रकृति की गोद (विंडम फाल) में काशी काव्य संगम की काव्य गोष्ठी सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । काशी काव्य संगम,वाराणसी की संस्था ने प्रकृति की गोद के तहत विंडम फाल, मिर्जापुर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें काशी के कवियों के अलावा मिर्जापुर, सोनभद्र के कविगण शामिल हुए। इस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की वंदना से प्रारंभ हुआ जिसे करुणा सिंह जी ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ गीतकार जी ने किया इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह एक बहुत अच्छी पहल है की हम बंद कमरों से निकल कर प्रकृति के बीच में आकर प्रकृति का आनंद लेते हुए काव्य पाठ करें और अन्य जगहों के कवियों से परिचय प्राप्त करें तथा उनकी रचनाओं को भी सुने जिससे हमें अपनी रचनाओं को और अच्छा बनाने का प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर निम्न कवियों ने अपनी अपनी रचनाओं से वहां मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तथा उन्हें वाह वाह करने तथा तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। सर्वश्री रामनरेश नरेश ,आलोक सिंह बेताब ,डॉक्टर अशोक सिंह ,सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध, मुनिंद पांडे मुन्ना ,कंचन सिंह परिहार, अखलाक खान भारतीय ,टीकाराम शर्मा आचार्य, डॉक्टर छोटेलाल सिंह मनमीत ,रामजतन पाल, शमीम गाजीपुरी ,परमहंस तिवारी परम, आनंद कृष्ण मासूम ,डॉक्टर सुभाष चंद्र, जयप्रकाश मिश्रा धानापुरी, गणेश सिंह प्रहरी, दीपक शर्मा ,संतोष प्रीत, डॉक्टर पुष्पेंद्र अस्थाना ,संजय गुप्ता केदारनाथ सविता, अमित आनंद, रविंद्र कुमार पांडे , विजय श्रीवास्तव मिर्जापुर ,अनिल कुमार यादव ,डॉक्टर नसीमा निशा, उषा पांडे, करुणा सिंह, संध्या श्रीवास्तव, डॉक्टर सुधा सिंह, इला जायसवाल नंदिनी वर्मा ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आए हुए कवियों एवं अतिथियों का स्वागत आलोक सिंह बेताब, अध्यक्ष, काशी काव्य संगम ने तथा कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नसीमा निशा सचिव ,काशी काव्य संगम ने किया।पूरे कार्यक्रम का संचालन अखलाक खान भारतीय ने किया। कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ साहित्यकार अमित आनंद जी ने किया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close