पाल विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक भइयालाल पाल ने अधिवक्ता गणेश पाल को वाराणसी जिलाध्यक्ष के पद पऱ किया मनोनीत

पाल विकास समिति के वाराणसी जिलाध्यक्ष बने अधिवक्ता गणेश पाल पदाधिकारियों ने किया सम्मान
पूरे पाल समाज को एक कर पूरी मजबूती के साथ सामाजिक व राजनैतिक रूप से अपने हक की लड़ाई को लड़ना होगा -भईयालाल पाल
वाराणसी :- पाल विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक व संरक्षक भइयालाल पाल के नेतृत्व में सारनाथ स्थित खाटू श्याम लाल मे शनिवार को पाल समाज,पाल विकास समिति के सदस्यों की किया गया बैठक का आयोजन | बैठक के दौरान पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय किया गया कि पाल समाज को राजनैतिक और सामाजिक हक हिस्सा दिलाने के लिये उन्हें पूरे जिले में संगठित किया जाना जरूरी है | ऐसे में पाल समाज की ओर से उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने भइयालाल पाल को यह अधिकार दिया कि वह सर्वसम्मति से पाल समाज की मजबूती के लिये जिलाध्यक्ष का चयन कर घोषणा करें |
समस्त उपस्थित पाल समाज के सदस्यों के आग्रह पर पाल विकास समिति के राष्ट्रीय संस्थापक व संरक्षक भइयालाल पाल ने पाल विकास समिति का जिलाध्यक्ष अधिवक्ता गणेश पाल को मनोनीत किया जिसका समर्थन वहां उपस्थित सभी लोगों द्वारा किया गया है जिसका समर्थन भी उपस्थित पाल समाज की ओर से किया गया |
उक्त मनोनयन के बाद भइयालाल पाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरे पाल समाज को एक कर पूरी मजबूती के साथ सामाजिक व राजनैतिक रूप से अपने हक की लड़ाई को लड़ना होगा | चयनित जिलाध्यक्ष से यह उम्मीद है कि वह अथक प्रयास कर पाल समाज के लोगों की हक की लड़ाई लड़ेगें | जहाँ पाल समाज काफी पिछड़ गया है और अपने को कमजोर समझ रहा है उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा पूरा समाज व संगठन आपके साथ खड़ा है | उक्त कार्यक्रम में उपस्थित पाल समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के लोगों ने उनको बधाई दिया |
बैठक मे मुख्य रूप से कमलेश पाल प्रधान,संतोष पहलवान अखाड़ा सारनाथ,बृजेश पाल, आर.राजकुमार पाल,राधे पाल, आनन्द प्रजापति,राहुल पाल,सुरेन्द्र कुमार,मनिष सिंह सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे ||






