अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

पांडेयपुर पुलिस चौकी के ठीक बगल में वर्दीधारी शराब पीते हुए

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी में पुलिस की छवि पर दाग?

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,जहां पांडेयपुर पुलिस चौकी के ठीक बगल में कुछ वर्दीधारी पुलिसकर्मी सार्वजनिक स्थान पर पैक बनाकर शराब का सेवन करते नजर आए।यह घटना पुलिस की छवि को गहरा आघात पहुंचाने वाली है,क्योंकि जहां एक ओर पुलिस विभाग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है,वहीं खुद वर्दीधारी ऐसे कृत्य में लिप्त पाए गए।यह स्थान पांडेयपुर पुलिस चौकी के निकट है,जहां आमतौर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस की ही होती है।वर्दी में मौजूद दो लोग यहां पैक ( पैकेट) लगाकर जाम लगा रहे थे।ऐसे कृत्य न केवल पुलिस विभाग की साख को धूमिल करते हैं,बल्कि समाज में यह संदेश भी देते हैं कि कानून के रखवाले खुद नियम तोड़ रहे हैं।लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में हाल के महीनों में पुलिस ने कई बार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है—जैसे 7 लोगों को पकड़ना,वाहन सीज करना और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में सख्ती बरतना—लेकिन अगर खुद पुलिसकर्मी ऐसे कार्यों में शामिल होंगे,तो जनता का भरोसा कैसे बनेगा?यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए गंभीर जांच का विषय बननी चाहिए।उच्च अधिकारियों को तत्काल इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए,ताकि पुलिस की छवि को और अधिक नुकसान न पहुंचे।वाराणसी जैसे पवित्र शहर में ऐसी घटनाएं न केवल शर्मनाक हैं,बल्कि समाज के लिए चिंता का विषय भी हैं।उम्मीद है कि संबंधित विभाग जल्द ही इस पर संज्ञान लेगा और दोषियों को सजा देगा।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button