परिवार की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए बेटी चलाती है रिक्शा

परिवार की जिम्मेदारी पूरी करने के लिए बेटी चलाती है रिक्शा
रिपोर्ट अमीन अहमद
धामपुर – भाई-बहन और मां की जिम्मेदारी को युवती ने निभाया, युवती ई रिक्शा चलाकर परिवार का कर रही पालन पोषण।
आपको बता दे की धामपुर निवासी निकिता प्रजापति के पिता की कैंसर बीमारी से मौत के बाद निकिता ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही हैं। अपने भाई-बहन की पढ़ाई के साथ घर चलाने जिम्मेदारी निकिता पर आ गई। बताया जाता है कि निकिता के पिता कैंसर बीमारी से पीडित थे और वह रिक्शा चला कर परिवार पालते थे। पिता कि मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। जिसके बाद निकिता ने ई-रिक्शा चलाने का निर्णय लिया। निकिता साइंस से ग्रजुएट हैं। निकिता ने बताया कि पिता की मौत के बाद उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी थी और घर चलाना मुश्किल हो रहा था। वो अपनी भी पढ़ाई जारी रखेंगी और बड़ी अफसर बनेंगी।


















