उत्तरप्रदेश

नेपाल बॉर्डर पर पासपोर्ट नंबर डालते ही सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े…पंजाब और अमेरिका से जुड़ा है आरोपी का तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

महाराजगंज के इंडो-नेपाल बॉर्डर सोनौली में आब्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के वांटेड को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति का इंटेरोगेशन कर आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया जाएगा, अभी सोनौली कोतवाली पुलिस पंजाब पुलिस का इंतजार कर रही है।

आरोपी हिरासत में, पंजाब पुलिस ने जारी किया है लुकआउट नोटिस
जानकारी के मुताबिक पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अमेरिका की नागरिकता ले रखी है और वीजा पर भारत आया था। वह भारत से नेपाल पंजाब के अपने मित्रों के साथ घूमने जा रहा था। डिपार्चर के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और पंजाब पुलिस को सूचना दे दी।

पासपोर्ट नंबर डालते ही खुली पोल
सामान्य दिनों की तरह आब्रजन कार्यालय सोनौली के अधिकारी नेपाल बॉर्डर पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले यात्रियों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपने कुछ भारतीय दोस्तों के साथ नेपाल जाने के दौरान पासपोर्ट-वीजा लेकर डिपार्चर के लिए पहुंचा। पासपोर्ट नम्बर डालते ही उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ उसे पकड़ लिया गया। अधिकारी उससे पूछताछ करने लगे और हड़कंप मच गया।

सितंबर माह में सरेंडर किया भारत की नागरिकता
जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम गुरु चरण सिंह निवासी फिरोजपुर पंजाब है। सितंबर माह में भारत की नागरिकता सरेंडर कर उसने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी। वह 12 जनवरी को भारतीय वीजा पर भारत आया था और अपने गांव के मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था। सोनौली सीमा पर पासपोर्ट की जांच के दौरान उसके खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा लुक आउट नोटिस जारी होने की जानकारी मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया।

पंजाब पुलिस को दी गई सूचना, जल्द पहुंचेगी पुलिस
जानकारी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पंजाब पुलिस ने मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रभारी कोतवाल रामचन्द्र राय ने बताया कि पंजाब पुलिस के एक आरोपित गुरु चरण सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस को सूचना दी गयी है। आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी को पंजाब पुलिस के हवाले किया जाएगा। आज पंजाब पुलिस के आने की संभावना है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button