वाराणसी/उत्तरप्रदेश

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए: मंडलायुक्त एस राजलिंगम

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है:कमिश्नर

किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी: मंडलायुक्त

परियोजनाओं के गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा: आयुक्त वाराणसी मंडल

सभी मंडलीय अधिकारी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण जरूर करें तथा भौतिक प्रगति से अवगत कराएं: आयुक्त वाराणसी मंडल

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडल की पाँच करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में मंडल स्तर पर पाँच करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा विभागवार प्रगति आख्या प्रस्तुत की गई।

मंडलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजनाओं को पूर्ण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में पर्यटन, सिंचाई विभाग, जल निगम, आवास विकास, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की प्रमुख परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने वित्तीय प्रगति एवं भौतिक प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने तथा नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही, सभी कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में आने से पहले सभी मंडलीय अधिकारी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण जरूर करें तथा भौतिक प्रगति से अवगत कराएं।

मंडलायुक्त द्वारा वाराणसी मंडल की एक करोड़ रुपए से अधिक लागत की अवरूद्ध/बाधित परियोजनाओं की भी जिलेवार विभागवार समीक्षा की गयी जिसमें उन्होंने परियोजनाओं के लगातार विलम्ब होने पर कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए आगे से कार्रवाई भुगतने को कहा।

बैठक में एडी हेल्थ, जेडी पर्यटन, जेडी माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा समेत मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close