उत्तराखंड

नाबालिग लड़की की करतूत,नए प्रेमी के लिए पुराने प्रेमी की हत्या कराई

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुड़की /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, यहाँ एक खौफनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्या के पीछे नाबालिग प्रेमिका और उसके एक दोस्त को दोषी पाया है। आरोप है कि प्रेमिका ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस किशोर की हत्या करवाई और उसकी लाश गंगनहर में फेंक दी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मामला हरिद्वार जिले का है। यहां 13 अगस्त को रुड़की के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका 17 वर्षीय बेटा 10 अगस्त की रात बाइक लेकर घर से निकला था लेकिन तब से घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक का प्रेम प्रसंग रुड़की की नाबालिग लड़की से था। लड़की शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़के के परिवार ने उनकी कम उम्र के कारण रिश्ता मंजूर नहीं किया। इसके बाद यह भी पता चला कि लड़की का गाजियाबाद के निवासी राजा शर्मा उर्फ सुखविंदर से भी संपर्क था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।

एसएसपी हरिद्वार प्रमोद डोबाल के निर्देश पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की टीम ने मामले की जांच की। पता चला कि मृतक ने शादी के विषय में दूरी बनानी शुरू कर दी थी। लड़की की दोस्ती राजा शर्मा से हो गई, जिसने प्रेमी को दूर रखने की धमकी दी। इसके बाद राजा शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
10 अगस्त को लड़की ने प्रेमी को मोदीनगर गाजियाबाद में अपनी मौसी के घर छोड़ने के लिए बुलाया। वहां राजा शर्मा अपने दो साथियों के साथ मिला और मृतक को मेरठ के पास नहर पटरी पर ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गंगनहर में फेंककर वे उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पता लगाया कि राजा शर्मा हत्या के बाद से फरार है और मुंबई चला गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन की टीम मुंबई रवाना हो चुकी है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय शाह की टीम ने नाबालिग लड़की से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी साजिश स्वीकार कर ली। 15 अगस्त को उसकी निशानदेही पर राजा के साथी मोहसीन को गिरफ्तार किया गया। मोहसीन और लड़की की मदद से पुलिस ने मृतक का शव धौलाना थाना, हापुड़ से बरामद किया। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने नाबालिग लड़की और मोहसीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी राजा और उसका एक साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि राजा और मोहसीन दोनों बालिग हैं, जबकि तीसरा साथी नाबालिग है। उनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close