वाराणसी/उत्तरप्रदेश
नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से डॉक्टर उत्तम ओझा ने की मुलाकात

वाराणसी :- नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यालय में नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उत्तर प्रदेश दिव्यांग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक दिव्यांग बंधु डॉक्टर उत्तम ओझा ने मुलाकात की और उनका स्वागत किया तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ के कार्यों से अवगत कराया | इस अवसर पर डॉक्टर उत्तम ओझा ने अपनी लिखी पुस्तक नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग समाज भी भेट की ||






