वाराणसी/उत्तरप्रदेश

नवाब सिंह यादव रेप कांड: महिला सहआरोपी को पुलिस ने साध्वी के रूप में पकड़ा, करा चुकी है पिंडदान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

Kannauj Nawab Singh Yadav Rape Case: कन्नौज में पुलिस ने नवाब सिंह यादव रेप केस मामले में सहआरोपी बनाई गई पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है। जिसकी भेष-भूषा देखकर पुलिस चौक गई। गैंगस्टर की आरोपी साध्वी के भेष में घूम रही थी। भगवा वस्त्र धारण किए थी। जो जमानत में बाहर थी, अदालत में नियमानुसार हाजिर न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामला कन्नौज के चर्चित नवाब सिंह रेप कांड से जुड़ा है।

जमानत पर छूटने के बाद हो गई थी अंडरग्राउंड
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में पुलिस ने गैंगस्टर पूजा तोमर को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर नवाब सिंह यादव के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमे में सह-आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था; जमानत मिलने के बाद वह बाहर आई थी। इसके बाद वह दोबारा अदालत में हाजिरी नहीं लगाई। पुलिस लगातार पूजा तोमर को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी, जो अब साध्वी बन चुकी थी।

साध्वी की भेष में अदालत में लाया गया
नियमानुसार हाजिर न होने के कारण अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। तबसे पुलिस लगातार पूजा तोमर की तलाश में थी। जिसे साध्वी के भेष में गिरफ्तार किया गया। जिसे कोर्ट के माध्यम से अनौगी खेल में रखा गया है। ‌

जमानत पर छूटने के बाद बन गई साध्वी
बताया जाता है जमानत छूटने के बाद पूजा तोमर ने प्रवज्ञा ले ली थी। पूजा तोमर के वकील अभिषेक द्विवेदी के अनुसार पूजा तोमर का पिंडदान भी हो चुका है और अब वह साध्वी ही बन गई है। पुलिस ने पूजा तोमर को साध्वी के भेष में ही अदालत के सामने पेश किया, जहां से जेल भेजने का आदेश दिया गया है।

पाक्शो और गैंगस्टर एक्ट में की गई थी कार्रवाई
कन्नौज में समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रेप कांड मामले में पूजा तोमर को सह-आरोपी बनाया गया था, जिनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और पाक्शो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन पूजा तोमर को चार महीने बाद दोनों ही मामले में जमानत मिल गई थी।

जमानत मिलने के बाद अंडरग्राउंड हो गई थी पूजा तोमर
जमानत मिलने के बाद पूजा तोमर गायब हो गई। अदालत की तारीख में भी नहीं गई। लगातार फरार में रहने के बाद अदालत ने गैंगस्टर एक्ट और पाक्सो एक्ट में गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसके बाद लगातार पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर पूजा को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अगली तारीख 6 अप्रैल लगाई गई है। ‌

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button