नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
नगर पालिका की लापरवाही से सड़कों पर कूड़े के ढेर-नागरिको मे बीमारियों के फैलने की आशंका
🔴 आईरा न्यूज़ नेटवर्क
खबर वही जो हो सही
नजीबाबाद – नगर पालिका की लापरवाही से सड़कों पर कूड़े के ढेर
बिजनौर जिले के नजीबाबाद नगर में स्थित अजमल खां रोड इन दिनों गंदगी का पर्याय बन चुका है। आए दिन यहाँ सड़कों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे रहते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों व राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़मी है क्योंकि गंदगी से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थानीय निवासी हाकिम मोहम्मद अकरम तेली का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और नगर पालिका प्रशासन मौन साधे बैठे हैं।
नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।






