धूमधाम से मनाया गया खत्री हितकारिणी सभा का होली मिलन समारोह

वाराणसी :- खत्री हितकारिणी सभा वाराणसी द्वारा आयोजित खत्री रंगोत्सव 2026 का रंगारंग कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह मलदहिया स्थित लाजपत नगर में धूमधाम से मनाया गया | संरक्षक मण्डल मुकुंद लाल टंडन,तारा चन्द मेहरोत्रा,डॉ अनुराग टंडन,डॉ अश्वनी टंडन की उपस्थिति में कार्यक्रम में दुबई से आए लोकप्रिय गायक गुरदीप सिंह ने अपने संगीत मस्ती और रंगों के बौछार के साथ पंजाबी हिंदी गानों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया |
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम के चित्र पर मुख्य अतिथि पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित मंगला कपूर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया | खत्री हितकारिणी सभा के अध्यक्ष दीपक बहल द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में इस कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस तरह के समारोहों से समाज मजबूत होता है संगठित होता है और लोगों को अपने विचार प्रकट करने का उचित मौका मिलता है | गुलाल टोपी एवं महिलाओं को मोतियों की माला से स्वागत किया |
इस अवसर पर सांस्कृतिक मंत्री गोपाल जी सेठ उपाध्यक्ष मुकेश कक्कड़, कोषाध्यक्ष विनीत मेहरा एवं संगठन मंत्री सुदीप टंडन ने भी अपने विचार व्यक्त किये | विशेष सहयोग मित्र मंडल अध्यक्ष यतीन्द्र कथुरिया व मनीष तलवार,रंगोत्सव समिति के अध्यक्ष “विजय मेहरोत्रा एवं सह अध्यक्ष ऋतु अरोड़ा एवं संयोजक मनीष कपूर,नेहा टंडन,नवनीत सेठ आयोजन समिति के वैभव कपूर गौरव मेहरोत्रा,विवेक कपूर, विनम्र कपूर,आकाश अरोड़ा,रोहित कपूर, वैभव कपूर,राकेश मेहरोत्रा,हरीश वालिया,अवध बिहारी मेहरोत्रा उपस्थित रहे |
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए खत्री महिला शाखा अध्यक्ष नमिता टंडन खत्री युवा सभा अध्यक्ष विवेक खन्ना टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन सलाहकार सुनील मेहरोत्रा ने किया | कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का धन्यवाद सभा के सचिव शम्मी खत्री ने किया ||




























