काशीपुर-उत्तराखण्ड़

धूमधाम से मनाया अ.भा.महिला कांग्रेस का 41वा स्थापना दिवस, “वोट चोर गद्दी छोड़” के लगाए नारे

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस आज यहां बाजपुर रोड स्थित होटल द हैवन में अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने भजन कीर्तन व नृत्य करते हुए देश, प्रदेश व क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आहवान पर “वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान” के तहत चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के तहत महिलाओं व आम जनता को जागरूक कर उनके हस्ताक्षर कराये गये हैं।‌

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता से “वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान” को पूर्णत: सफल बनाने की अपील करते हुए हस्ताक्षर कराएंगी। वहीं, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के संबंध में उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस का गौरवशाली अतीत रहा है।

महिला सशक्तिकरण के लिए महिला कांग्रेस ने हमेशा आगे आकर मोर्चा संभाला है। उन्होंने संगठन की भूमिका तथा पार्टी की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। इस बार पंचायत चुनाव में जीतकर आईं महिलाओं को भी श्रीमती पूजा सिंह ने बधाई दी। कहा कि काशीपुर में बड़ी संख्या में महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ा जा रहा है

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close