उत्तराखंड

दीवार काटकर ज्वेलरी शॉप मे एक करोड़ की ज्वेलरी पर चोरों ने किया हाथ साफ

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी/ उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,, हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी शॉप में चोरों ने बगल की दुकान के अंदर से दीवार काटकर एक करोड रुपए से अधिक का सोने चांदी का बहुमूल्य सामान चोरी कर लिया। यहां मुखानी चौराहे स्थित राधिका ज्वेलर्स पर चोरों ने लगभग 1 करोड़ रुपए की सोने एवं चांदी की ज्वेलरी चोरी कर ली। शातिर चोरों ने पड़ोस की दुकान किराए में लेकर दीवार काटकर ज्वेलरी शॉप में घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधिका ज्वेलर्स के स्वामी नवनीत शर्मा रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
दुकान की दीवार टूटी हुई थी, शोकेस खाली पड़े थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोर करीब 25 किलो चांदी और 400 ग्राम सोना चोरी कर ले गए हैं। हाईप्रोफाइल चोरी से शहर के अन्य व्यापारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि चोर ज्वेलर्स शोरूम के बगल में स्थित एक अन्य दुकान से दीवार काटकर अंदर घुसे। बगल की दुकान को एक व्यापारी ने किराए पर लिया था, जहां कपड़े के शोरूम के लिए पिछले कुछ दिनों से कारपेंटरों द्वारा काम किया जा रहा था। पुलिस को शक है कि इसी निर्माण कार्य का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
राधिका ज्वेलर्स के 11 शोकेस में रखे सोने-चांदी के सभी आभूषण गायब पाए गए हैं। सूचना मिलते ही मुखानी थानाध्यक्ष सुनील जोशी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार चोर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए हैं। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया जा रहा है।
चोरी की सूचना फैलते ही कालाढूंगी मुख्य रोड पर स्थित दुकान के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
जिस दुकान की दीवार तोड़ कर चोर ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए, उस दुकान मालिक द्वारा बिना जांच पड़ताल के कुछ लोगों को पिछले 40 दिनों से दुकान किराये पर दी थी. जिसका एक माह का किराया दुकान मालिक को दिया गया था. आरोपियों द्वारा कपड़े का शो रूम बनाने की बात कहकर दुकान में काम चला रखा था. हैरत की बात तो यह है किराएदारों का दुकान मालिक के पास न तो नंबर है और न ही आधार कार्ड. सभी लोग मौके से फरार हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close