वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दिव्यांगजनों को विधायक ने वितरण किया ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

दिव्यांगजनों द्वारा निकाली गयी जन जागरूकता रैली को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रोहनिया।अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर के प्रांगण में बुधवार को संस्थान के समन्वक प्रभारी रमेश सिंह की देखरेख में मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल सहित अन्य विभिन्न सहायक उपकरण वितरण किया।विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जनों हेतु दी जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि 299 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण किया गया जिसमें 24 कान की मशीन, 80 ट्राई साइकिल, 70 बैसाखी, 57 आई.डी. किट, 32 ब्रैल किट, 29 स्मार्ट केन, 4 व्हील चेयर,3 मोटराईज्ड ट्राई साइकिल इत्यादि सहायक उपकरण वितरण किया गया।स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी रमेश सिंह तथा संचालन प्रबंध निदेशक अरविंद सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपरांत बचपन डे केयर सेंटर,अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय दिव्यांग संस्थान एवं चंद्रावती विशेष विद्यालय सह मानसिक आश्रय गृह हरसोस के संयुक्त तत्वाधान में जन जागरूकता रैली निकाली गयी।जिसको मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिसमें दिव्यांग जनों द्वारा जन जागरूकता नारा लगाते हुए खुशीपुर,औढ़े,देल्हना, अशभुजा होते हुए पुनः संस्थान परिसर में आकर समाप्त हुआ। वाराणसी जनपद में दिव्यांगों के लिए सर्वोत्तम वेबसाइट बनाने हेतु वाराणसी के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी एवं वर्तमान के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को लखनऊ में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा पुरस्कृत किये जाने की लाइव प्रसारण को दिव्यांगजनों तथा अभिभावकों को संस्थान के सभागार में दिखाया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वाराणसी के प्रतिनिधि विकास सिंह, सौरभ सिंह,कमलेश कुमार, माधुरी सिंह, रंजना सिंह, प्रदीप यादव, सोनी झॉ,बिंदु यादव, अनीता यादव, आस्था, अंशु पाल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button