दिवंगत पत्रकारों को काशीपुर मीडिया सेंटर ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा स्थानीय एक होटल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन एवं स्वर्गीय अज़ीम ख़ान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हाल ही में दोनों अनुभवी पत्रकारों के निधन से काशीपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मीडिया जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के व्यक्तित्व, सरल स्वभाव, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर मीडिया सेंटर के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी ने कहा की दिवंगत पत्रकरो के आकस्मिक मृत्यु से पत्रकार जगत को गहराई आघात लगा है और इनके आश्रितो की आर्थिक सहायता हेतू काशीपुर मीडिया सेंटर द्वारा सरकारी सहायता के प्रयास किए जा रहें हैँ , इस अवसर पर स्वर्गीय अनिरुद्ध निझावन के पुत्र सिद्धार्थ निझावन, स्वर्गीय अज़ीम ख़ान के भाई रफ़ी ख़ान और एफ़यू ख़ान, गजेंद्र यादव, रिज़वान अहसन, अली अकबर, मणिक, मनोज श्रीवास्तव,सहित अनेक पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।





