न्यूज़
दहेज़ उत्पीड़न को ले कर पत्नी ने पति सहित 5 लोगों पर दर्ज कराया केस

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,दो लाख रुपये और कार, मांग को लेकर दहेज उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला के पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोहल्ला लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी हाशमीन पुत्री लईक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 13 मई 2024 को उनका निकाह मोहसिन पुत्र अनीस के साथ हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद पति, सास गुड्डी, देवर यासीन, मोबीन, ननद निदा उसे दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बीते 11 जून को उनके पति ने उनको मायके छोड़ दिया और वापस आने से मना कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।





