काशीपुर-उत्तराखण्ड़

दबंगो ने किया ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा,पीड़ितों ने लगायी पूर्व विधायक से गुहार

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,, भूत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सहित कुछ लोगों ने एक व्यवसायी और प्रॉपर्टी डीलर पर प्रशासन की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। आज दोपहर सुनील छाबड़ा एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन समेत अन्य लोगों ने पूर्व विधायक से मुलाकात कर अवगत कराया कि ग्राम चांदपुर स्थित एक भूमि को उन्होंने खरीदा था। आरोप है कि संबंधित भूमि पर दूसरे पक्ष के व्यवसायी द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार देर रात जेसीबी की सहायता से आरोपी व्यवसायी द्वारा प्लॉट की चारदीवारी तोड़ दी गई। उन्होंने प्रशासन की शह पर ही जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर, तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि टीम गठित कर पैमाइश कर रिपोर्ट मांगी गई है। निजी भूमि का मामला है। किसी का काम रोकने या न रोकने के लिए सिविल कोर्ट में जा सकते हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close