वाराणसी/उत्तरप्रदेश

दक्षिणी विधानसभा में आयोजित हुआ वीर बाल दिवस संगोष्ठी एवं अटल स्मृति सम्मेलन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

संघीय ढाचें के प्रबल समर्थक थे अटल जी- नीलकंठ तिवारी

सुशासन व पारदर्शिता अटल जी की पूंजी- डा.नीलकंठ तिवारी

अटल स्मृति सम्मेलन विचार से संकल्प तक

वाराणसी :- वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा के नीचीबाग कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया | इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी की स्मृति आज भी राष्ट्र के प्रति काम करने की प्रेरणा देता है | भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियाँ केवल अतीत नहीं,बल्कि आज के भारत के लिए दिशा और प्रेरणा हैं उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा,लोकतंत्र और मानवीय मूल्यों का जीवंत उदाहरण रहा है | कहा कि अटल जी ने अपने कार्यकाल में नेशनल हाइवे पर बहुत काम किया उन्होंने कहा कि अटल जी दूरदर्शी नजर रखते थे | लोकतंत्र को सशक्त करने का संकल्प सदैव उनके मन में रहा है अटल जी के विचार आज भी कार्यकाताओं के लिए प्रासंगिक हैं |

इसके अलावा वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य पर भी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान को याद किया | उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों ने बहुत कम उम्र में धर्म,सच्चाई और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे उनका साहस आज भी देश को प्रेरणा देता है | विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के अलावा नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास ने अपने विचारों को रखा |

कार्यक्रम का संचालन दक्षिणी विधानसभा के प्रभारी एवं महानगर उपाध्यक्ष डा. अलोक श्रीवास्तव ने किया | इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष आत्मा विश्ववेश्वर, अशोक यादव,महामंत्री राहुल सिंह,मंत्री हरि केशरी,दिलीप साहनी,नीरज जायसवाल,मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह, तारकेश्वर नाथ गुप्ता,बबलू सेठ,निवर्तमान मंडल अध्यक्ष गोपाल जी गुप्ता,संदीप चौरसिया,नलिन नयन मिश्र समेत समस्त पार्षदगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close