वाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी पुलिस ने एनबीडब्लू वारण्टी इरफान हुसैन को गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी0,पुलिस महानिरीक्षक रेलवे राजेश मोदक, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा,पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सर्कुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओ की रोकथाम एवं अपराधियो/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक आनन्द कुमार यादव मय हमराह  कांस्टेबल एनामुल्लाह के साथ रवाना शुदा रपता रपट रो0 आम तारीखी इमरोजा से थाना हाजा से प्रस्थान कर थाना स्थानीय से प्राप्त न्यायालय एसीजेएम एनआर वाराणसी द्वारा जारी एनबीडब्लू व 82 सीआरपीसी केश नम्बर- 1081/18 धारा 401भादवि0 थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी वारण्टी इरफान हुसैन पुत्र स्व0 मो0 सिकन्दर निवासी गहरपुर थाना गोपीगंज जिला भदोही उम्र करीब 28 वर्ष को कारण गिरफ्तारी बताकर 2 दिसम्बर 2025 मंगलवार को गिरफ्तार किया गया |

गिरफ्तारी प्रपत्र मौके पर तैयार कर सर्व सम्बन्धित के हस्ताक्षर बनवाये गये गिरफ्तारी की सूचना मौके पर वारण्टी के भाई को दी गयी तथा आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए सम्बंधित न्यायालय मे भेजा गया |

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक आनन्द कुमार यादव (चौकी प्रभारी ज्ञानपुर रोड) थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,कांस्टेबल एनामुल्लाह चौकी ज्ञानपुर रोड थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close