छत्तीसगढ़

तलाक की धमकी और दहेज प्रताड़ना से टूटी 19 वर्षीय नवविवाहिता, सुसाइड नोट में छलका दर्द

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रीवा जिले में दहेज प्रताड़ना का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां महज आठ महीने पहले शुरू हुए वैवाहिक जीवन का बेहद दुखद अंत हो गया। सेमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगमा में 19 वर्षीय नवविवाहिता संध्या यादव ने कथित तौर पर पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मृतका की पहचान संध्या यादव के रूप में हुई है, जो रीवा के महाजन टोला की रहने वाली थी। परिजनों के अनुसार, उसकी शादी इसी साल 8 मई को देवगमा निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और दो तोले सोने की चेन की मांग की जाने लगी। परिजनों का कहना है कि बेटी की खुशहाली के लिए उन्होंने दो लाख रुपये दे भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद प्रताड़ना कम नहीं हुई।

परिजनों ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिनों से संध्या को खाना तक नहीं दिया गया था और उसके साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे प्रताड़ना के आरोप और गंभीर हो गए हैं।

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें संध्या ने अपने पति को संबोधित करते हुए गहरी मानसिक पीड़ा व्यक्त की है। नोट में लिखा है कि पति द्वारा तलाक मांगे जाने से वह टूट चुकी थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया। सुसाइड नोट में लिखी पंक्तियां उसके मानसिक तनाव और असहाय स्थिति को बयां करती हैं।

परिजनों का आरोप है कि इस प्रताड़ना में पति के साथ-साथ सास और ननद भी शामिल थीं। परिवार ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मर्ग कायम कर लिया गया है और सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close