डॉ रितु गर्ग रिकॉर्ड 303 वोटो के अंतर से वैज्ञानिक सचिव के पद पर जीती

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव में डॉ संजय गर्ग को उपाध्यक्ष तथा डॉ रितु गर्ग को वैज्ञानिक सचिव के पद पर चुना गया
अध्यक्ष डॉ एम के श्रीवास्तव,सचिव डॉक्टर ए के त्रिपाठी चुने गए
वाराणसी :- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी के वार्षिक चुनाव में डॉ संजय गर्ग को वाइस प्रेसिडेंट (उपाध्यक्ष) तथा डॉ रितु गर्ग को वैज्ञानिक सचिव (साइंटिफिक सेक्रेटरी) के पद पर चुना गया |अध्यक्ष डॉ एम के श्रीवास्तव,सचिव डॉक्टर ए के त्रिपाठी चुने गए | डॉ रितु गर्ग और डॉ संजय गर्ग ने शहर के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सकों, प्राइवेट प्रैक्टिशनर्स तथा पीएचसी तथा सीएचसी पर तैनात सभी चिकित्सकों को हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के माध्यम से अलग-अलग क्षेत्र के माहिर और सम्मानित चिकित्सकों को बुलवाकर सीएमई का आयोजन किया जाए ताकि सभी डॉक्टर्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अपडेट हो सके तथा अलग -अलग विषयों पर ज्ञानवर्धन कर सकें | डॉ संजय गर्ग ने कहा कि साथ ही साथ डॉक्टर की सुरक्षा और सामाजिक आयोजनों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें खेल कूद,वार्षिकोत्सव,शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के लिए विभिन्न विभागों के कैंपस का आयोजन किए जाएंगे जैसे आई कैम्प,गर्भवती महिलाओं के लिए चेकअप कैंप,शरीर में खून की कमी की जांच, शुगर,लिपिड प्रोफाइल इत्यादि की जांच के लिए गांव एवं बस्ती में प्रतिष्ठित एवं अपने -अपने क्षेत्र के माहिर चिकित्सकों द्वारा कैंपस का आयोजन करवाया जाएगा | साथ ही डॉक्टर के हितों के लिए हर संभव प्रयास इंडियन मेडिकल एसोसिएशन वाराणसी ब्रांच द्वारा किए जाएंगे |
यूपी स्टेट आईएमए और नेशनल आईएमए के द्वारा जो भी गाइडलाइंस प्राप्त होंगी, उनका भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा | इसके पूर्व में भी डॉक्टर रितु गर्ग सोशल सेक्रेटरी और डॉक्टर संजय गर्ग जॉइंट सेक्रेटरी के पदों पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा चुने गए थे और अपनी सामाजिक सहभागिता और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हितों में कार्य करते हुए सफलतापूर्वक अपने पद का निर्वहन पूरे वर्ष किया जिसकी वजह से इतनी भारी मतों से डॉ रितु गर्ग और डॉ संजय गर्ग तथा टीम के सभी सदस्यों को वाराणसी तथा आसपास के डॉक्टर्स ने जिताकर इस वर्ष भी महत्वपूर्ण दायित्व सौपा | एग्जीक्यूटिव काउंसिल के पद पर भी डॉक्टर रितु गर्ग को सेकंड हाईएस्ट 788 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहीं तथा स्टेट काउंसिल मेंबर में भी उन्हें 704 वोट मिले और पांचवें स्थान पर रही | डॉ संजय गर्ग भी एग्जीक्यूटिव काउंसिल और स्टेट काउंसिल के मेंबर के पद पर जीते उन्होंने कहा कि हम पूरा विश्वास दिलाते हैं की पूर्ण निष्ठा तथा समर्पण के साथ हम आईएमए के सदस्यों के हितों में तथा समाज के सभी तबके के,वर्ग के और सभी आयु वर्ग के लोगों के हितों में कार्य करते रहेंगे ||





