काशीपुर-उत्तराखण्ड़

डी एम् भदौरिया पहुचे घटना स्थल, अराजक तत्वों पर नकेल कसने के दिए आदेश

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड( रिज़वान अहसन ),,,,काशीपुर में कुछ दिन पहले हुई अराजक घटना के बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया खुद हालात का जायजा लेने मंगलवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण कर साफ कर दिया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। डीएम भदौरिया ने अधिकारियों के साथ अलीखां क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हटाए गए अतिक्रमणों को देखा और नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि नालियों की पूरी सफाई कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि सड़कों पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई होगी।
निरीक्षण के बाद डीएम ने एसपी कार्यालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने हाउस टैक्स वसूली, दुकानों के लाइसेंस, वोटर लिस्ट, राशन कार्ड, बिजली और पानी के कनेक्शनों की जांच का पूरा खाका खींचा। डीएम ने कहा कि सत्यापन में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपखंड अधिकारी विद्युत को निर्देश दिए गए कि जिन घरों में अवैध कनेक्शन या लम्बित बिल पाए जाएं, उन पर तुरंत कार्रवाई हो। वहीं पूर्ति विभाग को अभियान चलाकर राशन कार्ड सत्यापन करने और अपात्र कार्ड धारकों के कार्ड निरस्त करने के आदेश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि अलीखां क्षेत्र से अब तक करीब 200 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने बताया कि तीन दिन में 401 राशन कार्डों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 83 अपात्र पाए गए हैं और उनका निरस्तीकरण किया जा रहा है। वहीं बिजली विभाग ने अनियमितताओं के चलते 13 कनेक्शन काट दिए हैं।
डीएम ने बैठक में साफ कहा कि शहर की शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और जनता से शांति बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी अभय सिंह, नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, एसडीओ विद्युत महक मिश्रा और पूर्ति निरीक्षक मलकीत सिंह मौजूद रहे। सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय कर दी गईं।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close