ज़्यादा पैसा कमाने की चाह मे हुआ सायबर ठगी का शिकार, गंवा बैठा 4.5 लाख ₹

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,प्रकाश रेजीडेंसी निवासी एक युवक के साथ 4,50,274 रुपये की धोखाधड़ी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
प्रकाश रेजीडेंसी, मानपुर रोड, काशीपुर निवासी प्रशांत कुमार नवल किशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि Harvey Norman नामक एक लाइफस्टाइल कम्पनी में टास्क दिए जाते हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कुछ धनराशि जमा करानी पड़ती है, जिसके पश्चात टास्क पूरा किया जाता है। टास्क पूरा होने के उपरान्त कुछ कमीशन भी मिलता है, जो सम्बन्धित के बैंक खाते में उनके द्वारा शुरूआती दौर में निर्गत भी किया जाता है।
प्रशांत ने बताया कि इसके बाद उसका विश्वास जतीने के उपरान्त उनके द्वारा बड़े टास्क दिए जाते हैं, जिसके लिए बड़ी धनराशि जमा करनी पड़ती है। जब जमा धनराशि एवं कमीशन मिलाकर कुल धनराशि अत्यधिक हो जाती है, तब ।Amount Withdraw करने पर उनके द्वारा यह शर्त रखी जाती है कि आपको अपने कुल कमीशन का 30 प्रतिशत Tax Verification Process के लिए जमा कराना होगा। जिसके बाद आपका पैसा पैसा आपके अकाउण्ट में निर्गत कर दिया जाएगा।
प्रशांत ने बताया कि कम्पनी द्वारा ऐसा व्यवहार करने पर उसे शक हुआ कि उक्त कम्पनी उके साथ फ्रॉड कर रही है और मैं इसका शिकार हो चुका हूं। कम्पनी द्वारा टास्क पूरा करने के लिए दिए गये बैंक खाते में एवं यूपीआई के माध्यम से कुल 4,50,274 जमा करा कर उसके साथ साईबर धोखाधड़ी की गई है। उसने अज्ञात साईबर ठग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर उसकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
प्रंशात कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।





