जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा कम्बल एवं ऊनी वस्त्र वितरण

जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा कैंसर पीड़ित 60 बच्चों व उनके केयर टेकर के लिए एवं 15 दिव्यांग को अलग से कम्बल सेवा प्रदान किया गया
वाराणसी – जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा रविवार को चलो गाँव की ओर सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर से चालीस किलोमीटर दूर कछवां बाजार के ग्रामीण इलाके में कम्बल एवं ऊनी वस्त्र वितरण का सोहनलाल जी माली राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग,उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य आतिथ्य में 500 लोगों वितरण किया गया जिसमें मुख्य रूप से कम्बल,रजाई,मोजा, मफलर,टोपी आदि वस्त्र वितरण किया गया | इस कड़ाके की ठंड में गांव वासी ऊनी वस्त्र पाकर काफी प्रफुल्लित हुए और सभी ने कहा कि जय कृष्णा फाउंडेशन के द्वारा इस प्रकार का कार्य सेवाभाव है |
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सोहनलाल जी माली ने कहा कि मानवता की सेवा जीवन का सर्वोत्तम कार्य है इससे ग्रामवासी,काफी प्रसन्चित लग रहे हैं | इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भी आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम में का संरक्षकत्व संजीव अग्रवाल तथा प्रदीप मल्होत्रा अनूप केशरवानी,युक्ति गुप्ता,डॉ किरण कौशिक,पल्लवी राकेश राजपूत, उषा अग्रवाल,रविंद्र राय,रितेश अग्रवाल, शिवपुर की विशेष उपस्थिति में गांव से ही जेएसके साथी अवनीश त्रिपाठी एवं उनके साथियों का विशेष सहयोग किया गया |
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल,अरविंद जैन,बृजेश दास लोड,दिव्या राकेश अग्रवाल,विनय गिरी,ऋषि जायसवाल, सीमा श्रीवास्तव,डॉ ए.के.कौशिक,डॉ वीरेंद्र केसरी उपस्थित रहे | कैंसर पीड़ित 60 बच्चों व उनके केयर टेकर के लिए एवं 15 दिव्यांग को अलग से कम्बल सेवा प्रदान किया गया ||





