जब CJI खुद साइबर क्राइम के शिकार हो गए…

जयपुर में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने बताया कि वह खुद साइबर ठगी का शिकार बन चुके हैं।
आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया।
सम्मेलन “साइबर अपराध और सुरक्षा” में उन्होंने खुलासा किया कि ठगों ने उनके नाम से फर्जी वेबसाइटें बनाई और उनकी पहचान का दुरुपयोग किया।
इतना ही नहीं, उनकी बहन और बेटी को भी उनके नाम से फर्जी मैसेज भेजे गए ताकि उन्हें जाल में फंसाया जा सके। उनका कहना था कि इस गिरोह के तार नाइजीरिया जैसे देशों से जुड़े हुए हैं, जो बताता है कि साइबर अपराध अब कितने संगठित और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं।
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि आज साइबर ठग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक जैसी उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे ठगी की पहचान करना और मुश्किल हो गया है। उन्होंने चिंता जताई कि साइबर ठगी अब किसी एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि एक गंभीर “सामूहिक खतरा”बन चुकी है।
























