चोलापुर में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का गर्जन: थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में हत्यारोपी गिरफ्तार, अपराधियों में खौफ

वाराणसी जब से थाना प्रभारी दीपक कुमार ने चोलापुर थाने की कमान संभाली है, क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हो चुके हैं। उनके कुशल नेतृत्व और ‘गुड वर्क’ की निरंतरता के कारण जहाँ अपराधी अब थर-थर कांप रहे हैं, वहीं आम जनता के बीच वह एक लोकप्रिय और भरोसेमंद अधिकारी के रूप में उभरे हैं। इसी कड़ी में आज चोलापुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण किया है।
पुरानी रंजिश में हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस कमिश्नर वाराणसी के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत, चोलापुर पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के माध्यम से मुखबिर की सूचना पर हत्या के वांछित अभियुक्त प्रिन्स मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
▪️ गिरफ्तारी का विवरण: अभियुक्त को दिनांक 05.03.2026 को समय 15.15 बजे गरथमा मोड़ से पकड़ा गया।
▪️ मामला: वादी जितेन्द्र भारद्वाज ने तहरीर दी थी कि अभियुक्त ने पुरानी रंजिश के कारण अपनी बिना नंबर की खुली जीप से जानबूझकर उसके चचेरे भाई रोहित राजभर को कुचलकर मार डाला था।
▪️ कानूनी कार्यवाही: अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 094/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीकृत है।
सोशल मीडिया पर गन के साथ टशन दिखाना पड़ा भारी
थाना प्रभारी दीपक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केवल सड़क के अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल दुनिया के ‘मनबढ़ों’ पर भी पैनी नजर रख रही है। इसी क्रम में दानगंज चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा तराँव के एक युवक द्वारा फेसबुक पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करना उसे भारी पड़ गया।
सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई। नवागत चौकी प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को धर दबोचा।।
जनता के प्रिय बने थानेदार
थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में जिस तरह से चोलापुर पुलिस एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई कर रही है, उससे अपराधियों में यह संदेश साफ गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं। क्षेत्र की जनता पुलिस की इस कार्यप्रणाली और तत्परता की खुले दिल से प्रशंसा कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
▪️ व0उ0नि0 श्री जगदीश सिंह
▪️ का0 मनोज कुमार




























