काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चोरी के माल सहित 2 शातिर चोर आए पुलिस के शिकंजे मे, एसपी सिटी ने किया खुलासा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आज अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित कर पत्रकारों को बताया कि रवि कृष्ण गर्ग पुत्र स्व. गोपाल कृष्ण गर्ग निवासी चामुण्डा विहार गेस्ट हाउस के पास काशीपुर द्वारा विगत 22 अगस्त को उनके घर का ताला तोड़कर चाँदी के कीमती बर्तन व सोने व पीतल के अन्य कीमती सामान चोरी होने के सम्बन्ध में थाना काशीपुर में लिखित तहरीर दी गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने आज मुखबिर खास की सूचना पर बलदेव सिंह दानू पुत्र हीरा सिहं दानू निवासी ग्राम टांगाधार थाना कपकोट बागेश्वर हाल निवासी दुर्गा कालोनी काशीपुर व सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कालोनी काशीपुर को गिरीताल बाग से मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है। एसपी के मुताबिक नशे के आदी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके पास पैसे नही थे उनके द्वारा चामुण्डा विहार कालोनी में रात के 2-3 बजे एक घर के अन्दर छत के रास्ते खिड़की तोडकर अन्दर घुसकर सामान व रुपये चोरी कर लिए थे जिन्हें हमने बाग में खण्डहर में छिपा दिया था और आज माल का बँटवारा करने वाले थे। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी व गिरीश चन्द्र, कां. गौरव सनवाल व प्रेम कनवाल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close