काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चलते ऑटो में महिला के साथ दुष्कर्म,आरोपी सलाखों के पीछे

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,मायके से लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की वारदात को अंजाम देने की घटना सामने आई है यह वारदात चलते टैम्पो में हुई। जिसमें तीन आरोपियों ने बारी-बारी महिला से गैंगरेप किया। मामले में आरोपी टेम्पो चालक और दो अन्य युवकों के रूप में सामने आए हैं, जो नशे के आदी बताए जा रहे हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
घटना 17 अप्रैल 2025 की सुबह ऊधमसिंह नगर जिले में हुई, जब महिला काशीपुर रेलवे स्टेशन से टेम्पो में सवार होकर गदरपुर अपने घर लौट रही थी। महिला ने बताया कि टेम्पो में सवार कुछ लोग पहले से थे, जिनमें से दो आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान टेम्पो चालक ने वाहन को तेज रफ्तार से चलाया और म्यूजिक सिस्टम की आवाज तेज कर दी ताकि किसी को इस घिनौनी घटना का पता न चले। आरोपियों ने महिला के पास रखे 10 हजार रुपये और चांदी की पायल भी लूट ली। बाद में, आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे हाइवे के किनारे फेंक दिया।
घटना के बाद महिला किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। हालांकि, इस घटना से आहत महिला और उसके परिवार को तहरीर देने में एक सप्ताह का समय लग गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया और जांच तेज कर दी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपियों और घटना में प्रयुक्त टेम्पो को ग्राम अलखदेवी के पास देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—गौरव रावत, अमित गुप्ता और विक्की को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से घटना में इस्तेमाल टेम्पो, लूटी गई चांदी की पायल, 840 रुपये नकदी, महिला का आधार कार्ड, पहचान पत्र और रेलवे टिकट बरामद किए गए। गदरपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close