काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय मे आयोजित एन. एस.एस.के 7 दिवसीय कार्यशाला का हुआ समापन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन लाइव सेट एप्लीकेशन के फाउंडर अमृतेश पार्थ द्वारा लाइव सेट विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस विषय के अंतर्गत स्वयंसेवियों को ऐप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन, प्लेसमेंट, सोशल मीडिया, इवेंट, अलर्ट सिस्टम, इंटरनलशिप, आदि की जानकारी दी गई। वृहस्पतिवार को सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मुख्य अतिथि डॉ. सिद्धांत माथुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ, हाइटेक हॉस्पिटल, काशीपुर के करकमलों से हुआ। शिविर समापन में स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सड़क सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक, कुमाऊंनी, गढ़वाली हरियाणवी, शास्त्रीय नृत्य, एवं लक्ष्य गीत आदि प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. सिद्धांत माथुर, मानसिक रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वयंसेवियों से मोटिवेशनल टॉक के माध्यम से टीमवर्क, एकाग्रता, ध्यानभ्रमित एवं मानसिक तनाव के कारण और उनका समाधान करने कीे जानकारी दी एवं शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कीर्ति पन्त ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। मंच का संचालन डॉ. वंदना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. रमा अरोरा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता मेहरा, डॉ. रंजना, डॉ. मंगला, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, कु. सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close