उत्तरप्रदेश

चंदौली सांसद ने प्रशासनिक अधिकारियों से की मुलाकात,कानून-व्यवस्था,अपराध नियंत्रण व किसान समस्याओं पर उठाए गंभीर मुद्दे

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

चंदौली :- चंदौली लोकसभा क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र सिंह ने आज जनपद चंदौली में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट एवं औपचारिक मुलाकात की | इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पत्रों के माध्यम से जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया और त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की मांग की | सांसद वीरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक चंदौली से मुलाकात कर वित्तीय वर्ष 2024- 25 के दौरान जनपद में अवैध शराब,गैंगस्टर एक्ट, महिला एवं बाल अपराध तथा मादक पदार्थों (गांजा, कफ सिरप आदि) की तस्करी से संबंधित पुलिस कार्यवाहियों का विस्तृत,क्रमबद्ध एवं लिखित विवरण उपलब्ध कराने को कहा | उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण,पारदर्शिता एवं निष्पक्ष कार्रवाई लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है |

इसके अतिरिक्त सांसद ने जिलाधिकारी चंदौली से मुलाकात कर हालिया मौसम परिवर्तन के कारण गेहूं की फसल पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव,किसानों के लिए सिंचाई जल की उपलब्धता,यूरिया व अन्य उर्वरकों की समयबद्ध आपूर्ति तथा एस.आई.आर.(मतदाता सूची पुनरीक्षण) के अंतर्गत फॉर्म-7 के माध्यम से प्राप्त बड़ी संख्या में आपत्तियों के मुद्दे को गंभीरता से उठाया उन्होंने मांग की कि नहरों में पर्याप्त पानी,सहकारी समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता और बीएलओ स्तर पर हो रही शिकायतों की गहन समीक्षा कर जिम्मेदारी तय की जाए |

इस अवसर पर सांसद के साथ विधायक प्रभुनारायण सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,चंदौली बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र सिंह “छोटे” चेयरमैन सुनील यादव, मुसाफिर चौहान,संतोष यादव, सुदामा यादव,उदय शंकर सिंह, चंद्रशेखर यादव,दिलीप पासवान, संजय सोनकर,संजय नट,निरंजन कन्नौजिया,बाबूलाल यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे जनहित और जनसुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों पर लगातार निगरानी रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर इन्हें सदन एवं सरकार के समक्ष भी मजबूती से उठाया जाएगा उन्होंने प्रशासन से अपेक्षा की कि सभी विषयों पर शीघ्र,पारदर्शी एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि आम जनता का विश्वास और सुरक्षा दोनों मजबूत हो सकें ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close