गऊ माता की सेवा सबसे उत्तम सेवा: हरविन्द्र कल्याण

गऊ माता की सेवा सबसे उत्तम सेवा: हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गांव बडसत में आयोजित गौवर्धन पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।
घरौंडा/करनाल, 22 अक्तूबर। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने अखिल भारतीय अघोर अखाड़ा गौशाला बडसत में आयोजित गोवर्धन पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लोगों को त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को कार्यक्रम के आयोजकों ने पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। हरविन्द्र कल्याण ने इस अवसर पर गऊशाला में गऊ माताओं को चारा खिलाया और हाथ जोडक़र नमन किया।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्यौहार हमें अच्छाई का बड़ा संदेश देते है। बुराई के खातमें का संदेश देते है, आपसी भाईचारें और प्रेम-प्यार से रहने का संदेश भी देते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का नाम दुनिया में ऊंचा हुआ है और हमारी संस्कृति को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि गऊ माता में सभी देवी-देवताओं का वास है। इसलिए गऊ माता की सेवा सबसे उत्तम सेवा है। सरकार द्वारा भी गऊवंश को बढ़ावा देने व उनके संरक्षण के लिए गऊशाओं में ग्रांट दी जा रही है और इस गऊशाला के लिए भी दस लाख की ग्रांट दिलाई गई है और आगे भी पूरा सहयोग मिलेगा। जन-प्रतिनिधि के नाते सेवा में रहूंगा उन्होंने कहा कि घरौंडा क्षेत्र में पिछले दस वर्षो में अनेक कार्य हुए है और आने वाले दिनों में विकास की गति को और तेज किया जाएगा। जबकि पहले इस क्षेत्र की अनदेखी हुई है।
इस अवसर पर संरक्षक भोले नाथ, महासचिव पृथ्वी नाथ,जिला पार्षद बिनोद कश्यप, सरपंच नवीन सिंह राणा, सुभाष महल, महेंद्र कैमला, राजू, जानमाल कश्यप, बिजेंद्र सरपंच, पूर्व सरपंच महेश मलिक आदि





